माँ की ममता
माँ तो आखिर माँ होती है
माँ से बढ़कर इस दुनिया में
कोई चीज कहाँ होती है ,
माँ तो आखिर माँ होती है।
दर्द हमें जब होता है
मुंह से माँ निकलता है ,
क्योंकि बच्चों के दुःख से
माँ का दिल तड़पता है।
सच कहते हैं लोग सयाने ,
माँ तो ठंडी छाँव होती है ,
माँ तो आखिर माँ होती है।
माँ एक महाशक्ति है
माँ ईश्वर की भक्ति है
अपने बच्चों की खातिर
माँ कुछ भी कर सकती है ,
माँ की तो तारीफ भला
किन शब्दों में बयां होती है ,
माँ तो आखिर माँ होती है।
माँ बिना यूँ लगता है
जीवन में क्या रखा है
झूठा प्यार है लोगों का
माँ का प्यार ही सच्चा है।
माँ बिना यह जिंदगी सच में
बहुत ही तन्हा होती है।
माँ तो आखिर माँ होती है।
No comments:
Post a Comment