Tushrapat

Friday, 18 April 2014

अपने व्यक्तिगत स्वार्थों को दरकिनार करके सिर्फ यही बात दिमाग में रखनी है कि हमारा हर एक वोट मोदी के लिए है और एक -2 वोट भारत माँ की सुरक्षा और हमारे विकास में मील का पत्थर साबित होगा।

आज देश की जनता भारत की बागडौर नरेंदर मोदी जैसे दृढ इच्छा शक्ति और मजबूत इरादे वाले नेता के हाथों में सौंपने के संकल्प को पूरा करने की ओर बढ़ रही है। देश में अब तक जिन लोकसभा सीटों पर चुनाव हुआ है वहां के लोगों ने अपने इसी संकल्प को पूरा किया है। लेकिन अभी हमें विश्राम नहीं करना ,कार्य अभी शेष है। यह लड़ाई सिर्फ सत्ता की नहीं बल्कि भारत माँ की अस्मिता और उसकी सुरक्षा को लेकर है। बहुत से नेताओं और दलों के लिए यह चुनाव सत्ता को हथियाने का माध्यम हो सकते हैं। परन्तु हम राष्ट्रवादियों के लिए यह एक पुण्य कार्य है जो भारत माँ की अस्मिता को बचाने ,देश की सीमाओं को सुरक्षित करने , अपने सेनाओं के स्वाभिमान और गौरव को बचाने ,  अपनी बहन -बेटियों की लाज बचाये रखने ,अपनी  और आनेवाली नस्लों की सुरक्षा के लिए ,इस देश को आतंकवाद और देशद्रोही ताकतों से बचाने के लिए ,देश की धन -सम्पदा को लुटेरे शासकों से बचाने ,आम आदमी को भयमुक्त वातावरण उपलब्ध कराने ,लोगों को अपने परिवार को मान -सम्मान से जीवन जीने के साथ -२ देश के नौजवानों को रोजगार के अधिक से अधिक अवसर उपलब्ध कराने का पवित्र आयोजन है जिसको पूरी निष्ठा और लगन से सफल करना हर राष्ट्रवादी  भारतवासी का कर्तव्य है। अपने इसी पुण्य कार्य को पूरा करते हुए हम सभी देशप्रेमियों को मोदी जैसे मजबूत इरादे वाले भारत माँ के सपूत को अपने देश की बागडौर सौपने का संकल्प पूरा करने हेतु अपने मताधिकार का उपयोग करते हुए कमल के निशान का बटन दबाकर अपना राष्ट्र धर्म निभाना है। हमें इस राष्ट्रिय कर्तव्य को पूरा करते हुए अपने व्यक्तिगत स्वार्थों को दरकिनार करके सिर्फ यही बात दिमाग में रखनी है कि हमारा हर एक वोट मोदी के लिए है और एक -2 वोट भारत माँ की सुरक्षा और हमारे विकास में मील का पत्थर साबित होगा।