
मर्यादा पुरषोत्तम भगवान श्री राम के जन्मोत्सव रामनवमीं पर सभी रामभक्तों को हमारी ओर से हार्दिक शुभकामनाएं। इस अवसर पर हम अपने धर्म -संस्कृति ,राष्ट्र और अपनी व् अपनी आनेवाली नस्लों की सुरक्षा करने का संकल्प लें। आज हमारे सामने अपने राष्ट्र और धर्म को आतंक से बचाने की चुनौती तो है ही साथ ही देश में सर उठा रही अलगाववादी ताकतों का खतरा भी मंडरा रहा है। इन सब चुनौतिओं से देश और धर्म को बचाने के लिए हमें आपसी मतभेदों को भुलाकर एकजुट होकर राष्ट्र और धर्म विरोधी शक्तिओं का मुकाबला करने की शपथ लेनी चाहिए। यही संकल्प राम का सन्देश है और यही हमारा राष्ट्र धर्म भी है।