Tushrapat

Thursday, 8 August 2013

देश के लिए बड़ा खतरा बन चुकी यूपीए सरकार को हटाना अति आवश्यक है

कैप्शन जोड़ें
देश की सुरक्षा के लिए यूपीए सरकार खतरा बन चुकी है।देश की सरकार सीमायों की रक्षाकरने के प्रति जरा भी गंभीर दिखाई नहीं दे रही।हालत इतने बिगड़ चुके हैं कि पाकिस्तान बार -2 हमारे सैनिकों की हत्या कर रहा है और हमारी सरकार उसके विरुद्ध कोई ठोस कदम उठाने से कतरा रही है। पाकिस्तानी सेना ने 6 अगस्त के तड़के जम्मू के पूंछ सेक्टर में सीमा पर गश्त कर रहे भारतीय सैनिकों पर हमला करके 5 सैनिकों की हत्या कर दी और एक सैनिक को गंभीर रूप से घायल कर दिया ।पाकिस्तान के इस दुस्साहस का जवाब देने की बजाय हमारी सरकार ढुल -मुल रवैय्या अपनाकर देश के लोगों का रोष बढ़ा रही है।अभी कुछ महीने पहले ही पाकिस्तानी सेना 2 भारतीय जवानों का सिर काट कर ले गयी लेकिन सरकार इस घटना के बाद भी पाकिस्तान से मधुर संबध बनाने की कवायद में ही लगी रही।देश के सैनिकों की जान इतनी सस्ती नहीं है कि नेता सिर्फ घटना की निंदा करके कुछ लाख का मुआवजा देकर अपने कर्तव्यों की इतिश्री कर ले।सरकार की नपुंसकता के कारण ही आये दिन चीन भी हमारी सीमायों को रौदने में लगा हुआ है।भारत के हिस्सों पर बार -2 अपना दावा करके चीन हमारी संप्रभुता को चुनौती दे रहा है और हमारे कायर नेता देश के लोगों को गुमराह करने में लगे हुए हैं।आज पूरा देश सरकार के नपुंसक शासकों को कोस रहा है परन्तु शासक वर्ग बेशर्मी की सारी सीमायों को लाँघ कर अभी भी पाकिस्तान से संबध मधुर बनाने को आतुर है।
यह हमारे देश का दुर्भाग्य है कि आज हमारी सरकार का मुखिया ऐसा व्यक्ति है जो न तो बोलता है और न ही कुछ करता हुआ प्रतीत होता है।रिमोट कंट्रोल से चलने वाला यह प्रधानमंत्री सिर्फ मिट्टी का ही शेर लगता है जो पूरी दुनिया में भारत जैसे महान राष्ट्र को आज एक कमजोर और डरपोक देश की पंक्ति में खड़ा कर चूका है।देश की सुरक्षा ,जनता की रक्षा ,मान -सम्मान ,एकता -अखंडता .और साख को नुकसान पहुँचाने वाली यूपीए सरकार आज देश के लिए सबसे बड़ा खतरा बन चुकी इस सरकार से देश को शीघ्र मुक्त करवाना ही सबका राष्ट्र धर्म है